फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Statue of martyr Raja Nahar Singh inaugurated

Faridabad News: शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा का किया लोकार्पण

Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Statue of martyr Raja Nahar Singh inaugurated
सेनापति गुलाब सिंह और भूरा सिंह की प्रतिमा भी लगाई जा रही
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भारतीय जाट समाज की ओर से सोमवार को महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के साथ सेनापति गुलाब सिंह सैनी और भूरा सिंह वाल्मीकि की प्रतिमा को लगाया जा रहा है।
परिवहन मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज इस बात की खुशी है कि जाट समाज शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा स्थापित कर अनावरण का कार्यक्रम रखा है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर यह जाट समाज ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे आने वाली पीढ़ियां अपने बुजुर्गों की देश में कुर्बानी को याद रखेगी। भारतीय जाट समाज के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि आखिरकार 166 साल बाद महान योद्धा राजा नाहर सिंह की 21 फीट ऊंची प्रतिमा अष्टधातु का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि सेनापति की प्रतिमा समय पर नहीं आने की वजह से कुछ समाज के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने समाज के लोगों को आश्वासन दिया है कि आने वाली नौ जनवरी को शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस तक दोनों सेनापति की प्रतिमा को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा जयपुर के ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास द्वारा बनाई गई है। यह प्रतिमा 25 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है। वहीं, 25 लाख रुपये की लागत से फाउंडेशन को तैयार किया गया है। अब आम जनता प्रतिमा को देखने के लिए आ सकती है। यह प्रतिमा बल्लभगढ़ की मुख्य सड़क के पास लगाई गई है ताकि सड़क से गुजरने वाले लोगों को शहीद के बलिदान की याद दिलाती रहे। इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद, रिच पाल लांबा, आनंद पाल राठी, आजाद सिंह चिकारा, राम रतन सिंह, रविंद्र , सुखबीर सरपंच, उदयवीर गिरी, हुकुम सिंह, अजीत पाल सिंह, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed