फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Station walls will be made aware of cleanliness, will be painted

Faridabad News: स्टेशनों की दीवारें करेंगी स्वच्छता के प्रति जागरूक, होगी चित्रकारी

Sat, 13 Sep 2025 05:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 13 Sep 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Station walls will be made aware of cleanliness, will be painted
-बल्लभगढ़ न्यू टाउन और फरीदाबाद रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 17 से
विज्ञापन

-स्टेशन परिसर, प्लेटफाॅर्म, यात्री सुविधाओं में स्वच्छता को दी जाएगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़, न्यू टाउन और फरीदाबाद रेलवे स्टेशनों पर 17 सितंबर से विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी कि इस अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर, प्लेटफाॅर्म, यात्री सुविधाओं और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान के तहत पेड़-पौधे लगाने, दीवारों पर स्वच्छता संबंधी चित्रकारी करने और यात्रियों को स्वच्छ स्टेशन, सुंदर स्टेशन का संदेश देने की योजना भी बनाई गई है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि स्वच्छ वातावरण से यात्रियों की संतुष्टि बढ़ेगी और स्टेशन की छवि भी बेहतर होगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान स्टेशन भवनों, प्रतीक्षालयों, टिकट घरों, पेयजल स्थानों, शौचालयों और प्लेटफार्म पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कचरा निस्तारण और गंदगी फैलाने पर रोकथाम के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। यात्रियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर के माध्यम से संदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन




फरीदाबाद और बल्लभगढ़ स्टेशन हर दिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का केंद्र हैं। ऐसे में स्वच्छता बनाए रखना बड़ी चुनौती है। अधिकारियों ने बताया कि इस बार अभियान को सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि इसकी निगरानी भी की जाएगी। स्थानीय कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। रेलवे ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे गंदगी फैलाने से बचें और सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन---
भारतीय रेलवे देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का संचालन कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल रेलवे परिसरों को साफ-सुथरा बनाना नहीं है बल्कि यात्रियों और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ न्यू टाउन जैसे व्यस्त स्टेशनों पर प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं, ऐसे में स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। -राजेश कुमार, वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed