Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State Olympics: City players show their strength in lawn tennis

स्टेट ओलंपिक : लॉन टेनिस में शहर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
State Olympics: City players show their strength in lawn tennis
-पहले दिन 15 खिलाड़ी मैदान में उतरे, भारोत्तोलन और तलवारबाजी में निराशा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित हरियाणा स्टेट ओलंपिक में सोमवार को लॉन टेनिस, तलवारबाजी और भारोत्तोलन के खिलाड़ी मैदान में उतरे। वहीं सेक्टर-31 के इंडोर स्टेडियम में भारोत्तोलन के मुकाबले हुए। इनमें कुल मिलाकर पहले दिन शहर के करीब 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लॉन टेनिस में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। आनंदिता उपाध्याय, इहा जोशी, अदिति रावत, आनंदिता उपाध्याय, भव्य सिंगमार और जय राणा ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इहा जोशी ने 6-0, 6-0 और आनंदिता उपाध्याय ने भी 6-0, 6-0 से जीत दर्ज की। इसके अलावा भव्य सिंगमार ने 6-2, 6-0 से मुकाबला अपने नाम किया। जय राणा ने 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की।
हालांकि भारोत्तोलन और तलवारबाजी में पहला दिन शहर के खिलाड़ियों के नाम नहीं रहा। भारोत्तोलन के तीन और तलवार बाजी में 8 खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ा। तलवारबाजी में गौरव शर्मा छठे स्थान पर रहे। वहीं दीपक को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा। अन्य खिलाड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गए। वहीं भारोत्तोलन में शहर के तीनों खिलाड़ी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। मुस्कान 9वें और हरकेश 13वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

आज उतरेंगे 30 से अधिक खिलाड़ी


मंगलवार को 4 खेलों में शहर के 30 से अधिक खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे। इनमें टेनिस में 5 खिलाड़ी अपने तीसरे दौर के मुकाबलों के लिए उतरेंगे। वहीं 4-5 खिलाड़ी पहले मुकाबलों के लिए उतरेंगे। इसके अलावा भारोत्तोलन में करीब 4 खिलाड़ी मुकाबले के लिए उतरेंगे। तीरंदाजी में करीब 10 खिलाड़ी मंगलवार को मैदान में दिखेंगे। तलवारबाजी में फरीदाबाद के 12 खिलाड़ी मंगलवार को दम दिखाएंगे। इनमें 8 बालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मेरा मुकाबला नहीं था, अपने जिले के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में गई थी। मंगलवार को मुकाबला है, स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद रहेगी।-हिमांशी खिलाड़ी, तलवारबाजी


पहला मुकाबला जीत लिया है। दूसरे दौर में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इससे पहले कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत और स्वर्ण पदक जीता है। यहां पर भी वही उम्मीद है। -दीपक, खिलाड़ी, तलवारबाजी
पहले दोनों दौर के मुकाबले बेहद आसानी से अपने नाम कर लिए हैं। 6-0, 6-0 से जीतना बेहद शानदार रहा। अब नजरें मंगलवार को होने वाले तीसरे दौर के मुकाबलों पर हैं। - आनंदिता उपाध्याय, लॉन टेनिस खिलाड़ी



मंगलवार को मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित हूं। आशा करती हूं कि कम से कम रजत पदक तो जीतकर तो जाऊं ही। वैसे निगाहें तो स्वर्ण पदक पर ही हैं।-पलक, तलवारबाजी खिलाड़ी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article