{"_id":"6a9c68dc53f3cfd8630cae00","slug":"state-level-sgfi-shooting-competition-from-8-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79267-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय एसजीएफआई शूटिंग प्रतियोगिता 8 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय एसजीएफआई शूटिंग प्रतियोगिता 8 से
विज्ञापन
अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में बालक-बालिका खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में 8 से 10 सितंबर तक राज्य स्तरीय एसजीएफआई शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता को लेकर जिले के विद्यालयों में भी तैयारियां की जा रही हैं। जिले के विभिन्न राजकीय और निजी विद्यालयों से करीब 50 खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है। खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अभ्यास कराया जा रहा है। स्कूल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है। राज्य स्तरीय मंच पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह बनाने का मौका मिलेगा। शिक्षा और खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले शिक्षकों के लिए भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।