{"_id":"690f91b99796f5e0c40ceb77","slug":"state-level-science-drama-competition-will-be-organized-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55307-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विद्यार्थियों में विज्ञान के महत्व और उपयोगिता को समझाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले की टीम भी हिस्सा ले रही है। इससे पहले जिला स्तर की प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था।
फरीदाबाद के जिला विज्ञान विशेषज्ञ कृष्ण ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सुलभ बनाना है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में छात्र वैज्ञानिक अवधारणाओं को नाटक के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इसका उद्देश्य विज्ञान को अधिक आकर्षक और सुलभ बनाना है। विद्यार्थियों में विज्ञान के महत्व को समझाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके माध्यम से छात्र नाटक के जरिये विज्ञान के महत्व का समझाएंगे।