फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State level rural sports festival postponed

Faridabad News: राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल महोत्सव स्थगित

Sat, 25 Apr 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
State level rural sports festival postponed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। 26 अप्रैल से फरीदाबाद के गड़खेड़ा गांव में शुरू होने वाले ग्रामीण खेल महोत्सव को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह खेल करीब एक माह बाद होने की उम्मीद है। हालांकि खेल की तारीखों में बदलाव क्यों किया गया है और दोबारा यह किस तारीख से शुरू होंगे इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


बता दें कि सशक्त युवा फाउंडेशन की ओर से इसका आयोजन किया जाना था। जहां पर हरियाणा के विभिन्न जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही थी। इनमें 200 से 250 खिलाड़ी जिले के हो सकते थे। हालांकि अब इसके स्थगित होने के कारण विभिन्न खेलों के खिलाड़ी बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन सहित एथलेटिक्स के तमाम खेलों का आयोजन किया जाना था। इनमें 100 मीटर, चार सौ मीटर और 1500 मीटर व पांच, दस और किलोमीटर की रेस आदि होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed