फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State level competition in DAV school soon

खेल : डीएवी स्कूल में होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले

Thu, 25 Sep 2025 05:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 05:42 PM IST
सार

फरीदाबाद के सेक्टर 14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 27 और 28 सितंबर को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के 500 से अधिक युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी।

विज्ञापन
State level competition in DAV school soon

विस्तार

- 27 और 28 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर 14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आगामी 27 और 28 सितंबर को कई राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें विभिन्न खेलों में कुल मिलाकर 500 बालक और बालिकाएं शामिल होंगी। दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलों में वॉलीबॉल, रोलर स्केटिंग एवं पिस्टल राइफल शूटिंग के कई मुकाबले खेले जाएंगे।


प्रतियोगिता में हरियाणा के हिसार, कैथल, रोहतक, सिरसा, पंचकुला, अंबाला और फरीदाबाद के डीएवी विद्यालयों के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। इनमें खिलाड़ी अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के लगभग 240 प्रतिभागी, हवाई पिस्टल, हवाई राइफल में लगभग 110 प्रतिभागी और रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 115 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed