{"_id":"6a10e8d2fa733cee550260e5","slug":"state-level-badminton-player-abducted-and-beaten-to-death-over-three-days-case-linked-to-a-romantic-affair-in-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन तक पीटने से मौत, प्रेम-प्रसंग का मामला, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन तक पीटने से मौत, प्रेम-प्रसंग का मामला, पढ़ें
Sat, 23 May 2026 05:26 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 23 May 2026 05:26 AM IST
सार
राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी भिवाड़ी के सैदपुर गांव निवासी 21 वर्षीय मोनू की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। मोनू का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी भिवाड़ी के सैदपुर गांव निवासी 21 वर्षीय मोनू की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। मोनू का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मोनू घायल अवस्था में लड़की के घर के बाहर मिला था।
विज्ञापन
चाचा नरेंद्र के अनुसार, मोनू ने इस बार 12वीं की परीक्षा दी थी। उसने करीब 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह स्कूल की ओर से स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुका था। जिला स्तर पर कई मेडल जीत चुका था। उसके पिता भीम सिंह चालक हैं और परिवार में दो भाई हैं। उन्होंने बताया कि तिगांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी का अपने मामा के यहां सैदपुर आना-जाना था। इसी दौरान उसकी दोस्ती मोनू से हुई। पुलिस के अनुसार, मोनू अप्रैल में लड़की को अपने साथ ले गया था। लड़की के पिता ने तिगांव थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को तलाश कर परिवार को सौंप दिया। मोनू तब से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में शामिल होने की बात कहकर निकला था
परिजनों का आरोप है कि 17 मई को मोनू यह कहकर घर से निकला था कि वह पुलिस जांच में शामिल होने जा रहा है लेकिन रास्ते में लड़की के परिवार के लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीन दिन तक उसके साथ लगातार मारपीट की गई। यातनाएं दी गईं। चाचा नरेंद्र के मुताबिक, 20 मई को पुलिस का फोन आया कि मोनू घायल अवस्था में लड़की के घर के बाहर मिला है। इसके बाद परिवार उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन