{"_id":"661ecafe91ee36ec61028704","slug":"state-crime-branch-will-investigate-ballu-alleged-encounter-case-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23368-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य अपराध शाखा करेगी बल्लू कथित एनकाउंटर मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य अपराध शाखा करेगी बल्लू कथित एनकाउंटर मामले की जांच
Wed, 17 Apr 2024 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
- क्राइम ब्रांच की गोली से हुई थी युवक की मौत, पुलिस पर दर्ज है हत्या का केस
कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। धौज थानाक्षेत्र स्थित गांव पावटा में सितंबर 2023 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 टीम की गोली से हुई युवक की मौत मामले की जांच हाईकोर्ट ने राज्य अपराध शाखा को सौंप दी है। पुलिस कार्रवाई में पावटा मोहब्बताबाद निवासी बलराज उर्फ बलविंदर उर्फ बल्लू की मौत हो गई थी। पुलिस ने बल्लू के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। बल्लू पर पहले से लूट, स्नैचिंग व अवैध हथियार रखने के चार मामले दर्ज थे।
बल्लू के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने के आरोप लगाए थे। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने तत्कालीन क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। परिजनों के आग्रह के बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच राज्य अपराध शाखा को सौंपने के आदेश दिए हैं।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता तरुण अरोड़ा का कहना है पुलिस मामले की जांच में ढिलाई बरत रही थी। इसलिए बल्लू के परिजनों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने पुलिस को नोटिस कर केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद अदालत ने मामले की जांच राज्य अपराध शाखा द्वारा कराने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा जवाबी कार्रवाई में हुई थी मौत
घटना के दौरान पुलिस का कहना था कि क्राइम ब्रांच की टीम लूट, स्नैचिंग व अवैध हथियार के आरोपी बल्लू व उसके साथियों को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान बल्लू व उसके साथियों ने गोली चला दी और जवाबी कार्रवाई में बल्लू की मौत हो गई। जहां पुलिस ने बल्लू पर गोली चलाई, वहां से उसका घर मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस के मुताबिक बिल्लू गाड़ी से उतर कर भाग रहा था, जबकि दो को उन्होंने आसानी से गाड़ी सहित काबू कर लिया था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अपनी वाहवाही के लिए पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें बिल्लू की जान चली गई।
दो बहनों के बीच इकलौता बेटा था बल्लू
बल्लू की शादी करीब सात साल पहले नूंह पुन्हाना के गांव डुडोली में हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पिता रमेश भड़ाना ने बताया कि बल्लू उनका इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। वह पिता के साथ ही गांव में खेतीबाड़ी का काम करता था। दादा देवीराम भड़ाना गांव के नंबरदार हैं। पुलिस ने इलाका मजिस्ट्रेट गौरांग शर्मा की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया था। बल्लू के खिलाफ मुजेसर, सारन और थाना सेक्टर-58 में लूट, स्नैचिंग व अवैध हथियार सहित झगड़े के चार मामले दर्ज हैं।