फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Start the process of preparing a new water supply schedule

Faridabad News: जल आपूर्ति का नया शेड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Start the process of preparing a new water supply schedule
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में पेयजल आपूर्ति की अव्यवस्थित व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब प्रशासन सक्रिय हो गया है। जल आपूर्ति में ओवरलैपिंग की समस्या सामने आने के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने नगर निगम को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

एफएमडीए ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि नगर निगम के दो बूस्टरों से एक ही क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे जहां एक ओर कुछ इलाकों में जरूरत से ज्यादा पानी पहुंच रहा है, वहीं अन्य क्षेत्रों में पानी की किल्लत गहराती जा रही है। इस असंतुलन के चलते आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए अब नगर निगम ने जल आपूर्ति का नया शेड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्देश्य यह है कि सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंचे और किसी भी इलाके को कमी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि ओवरलैपिंग की समस्या खत्म करने के लिए विभाग स्तर पर विस्तृत योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट से निपटने के लिए संसाधनों का सही बंटवारा सबसे जरूरी है। इसके साथ ही अवैध पानी कनेक्शनों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में जल आपूर्ति अधिक संतुलित और प्रभावी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed