फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SRS Case

एसआरएस मामला : जेल में बंद अनिल जिंदल सहित चार निदेशकों से पूछताछ करेगी ईडी

Fri, 13 Sep 2019 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
SRS Case
फरीदाबाद। एसआरएस मामले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल सहित सभी निदेशकों से पूछताछ करेगी। ईडी की टीम सभी आरोपियों से मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूछताछ करेगी। जिला अदालत ने ईडी को इसकी इजाजत दे दी है। आरोपियों से नीमका जेल में ही पूछताछ और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

ईडी ने अदालत में याचिका दायर कर जेल में बंद एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल, निदेशक नानक चंद तायल, बिशन बंसल, विनोद कुमार गर्ग और देवेंद्र अधाना से मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूछताछ के लिए इजाजत मांगी थी। इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति राजेश सिंगला से भी पूछताछ के लिए अनुमति मांगी थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सभी से पूछताछ की इजाजत दे दी।
विज्ञापन

अदालत ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इनसे पूछताछ नीमका जेल में ही की जाए और उनके बयान दर्ज किए जाएं। जांच अधिकारी अपने साथ दो सहयोगियों को ही ले जा सकते हैं। ईडी अधिकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान अनिल जिंदल सहित अन्यों से बात कर सकते हैं। रियल एस्टेट सहित ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये ठग लिए गए थे। जांच के दौरान पुलिस व प्रवर्तन निदेशालय को जानकारी मिली थी कि आरोपियों ने अवैध रूप से जमा किए गए काले धन को दूसरे तरीके से वैध कर लिया है। इन रुपयों को देश से बाहर भी भेजकर निवेश किया गया है। इसलिए ईडी ने इनसे पूछताछ की इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed