{"_id":"6a207fdaf93fa2f59905a5da","slug":"sports-nursery-faridabad-won-the-match-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71472-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेल नर्सरी फरीदाबाद ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेल नर्सरी फरीदाबाद ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में वर्षा क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल में खेले गए मुकाबले में खेल नर्सरी फरीदाबाद ने रोमांचक मुकाबले में वर्षा क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हरा दिया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई वर्षा क्रिकेट अकादमी 28.2 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से नंबर नौ पर आए लकी सिंह ने 40 और नंबर 11 पर आए यश मिश्रा ने 33 रन बनाए। खेल नर्सरी की ओर से दिव्यांश नागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके जबकि नक्ष ने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेल नर्सरी की टीम ने 23.5 ओवर में 148 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से नंबर आठ पर बल्लेबाजी को आए सूरज प्रकाश ने 31 गेंदों पर 44 जबकि नक्ष ने 22 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
वर्षा अकादमी की ओर से ज्योतिरादित्य ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाए। नक्ष को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।