{"_id":"607089268ebc3ec39c36d5ac","slug":"sports-cube-defeated-master-cricket-academy-faridabad-news-noi576244993","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स क्यूब ने मास्टर क्रिकेट अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स क्यूब ने मास्टर क्रिकेट अकादमी को हराया
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए सातवें ऑल इंडिया रविंद्र फागना यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने मास्टर क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हरा दिया। कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि पहला मैच 40-40 ओवर का था। मास्टर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 10 विकेट पर 188 रन बनाए। बल्लेबाज अंशुल सेठी ने 78 रन, अभिषेक, सुक्रित भाटिया ने 24-24 रन और विनीत ने 16 रन बनाए।
स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज संदर्भ सूद ने तीन विकेट, दीपक चंदीला, सलमान और राज सागर ने दो-दो विकेट, हरीओम मिश्रा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने 32.3 ओवर में तीन विकेट पर 190 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज अफजल हुसैन ने 82 रन, जयदीप ने 41 रन और पुष्कर पाल ने 26 रन बनाए। मास्टर क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज सिद्धार्थ भाटी और अंकित पांडेय ने एक-एक विकेट लिए।
यशवर्धन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
दूसरा मैच हरियाणा क्रिकेट अकादमी और प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी के साथ खेला गया। प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 261 रन बनाए। यशवर्धन ने 105 रन, संगीत ने 34 रन और चेतन्या बिशनोई ने 32 रन बनाए। प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज दिविज ने पांच विकेट, कार्तिक शौकीन ने दो विकेट और दीपांशु यादव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी 40 ओवर में 210 रन ही बना सकी। बल्लेबाज युगल ने 70 रन, अभिषेक ने 45 रन और प्रणव राजवंशी ने 23 रन बनाए। हरियाणा क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज समांत और संगीत ने तीन-तीन विकेट, यशवर्धन और मोहित मलिक ने दो-दो विकेट लिए। शतकीय पारी खेलने के लिए यशवर्धन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।