फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sports academy will be opened in colleges

Faridabad News: कॉलेजों में खोली जाएगी खेल अकादमी

Wed, 09 Aug 2023 09:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Aug 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sports academy will be opened in colleges
17 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को संबंधित कोच करेंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 350 रुपये, दूसरे राज्य में जाने पर 500 रुपये भत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में खेल अकादमी खोलने का खाका तैयार किया जा रहा है। जिसमें 17 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को संबंधित खेल के कोच प्रशिक्षित करेंगे। वहीं, किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रोजाना 350 रुपये और दूसरे राज्य में जाने पर 500 रुपये रोजाना भत्ते के रूप में दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में बेहतरीन खिलाड़ियों का तैयार करना है। जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिले के 13 सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से खेल अकादमी खोला जाएगा। वहीं, खेल सेल भी बनाया जाएगा जो खेल की पॉलिसी पर नजर रखेगी। इसमें खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें दाखिला दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों का चयन पिछले प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर होगी। बताते है कि इसमें खिलाड़ियों को भोजन, आवास, खेल किट, कोचिंग दी जाएंगी। अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। खिलाड़ियों को वजीफा भी देंगे। एंटी डोपिंग कोड भी तैयार किया जाएगा। ग्रेडेशन पॉलिसी के अनुसार इनके खेल प्रमाण पत्रों के आधार पर ग्रेडेशन भी मिलेगा, जिससे नौकरी में लाभ मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से खेल नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिसके अनुसार 17 से 23 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के अनुसार कुछ कॉलेजों में खेल अकादमी बनेगी।
विज्ञापन



महत्वपूर्ण बातें
- शारीरिक शिक्षा व खेल को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
- मैदान के लिए कम से कम 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएंगे।
- प्रत्येक कॉलेज में 1 जिम, 1 योग केंद्र, 5 आउटडोर खेलों का मैदान होगा।
- प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा एवं खेल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
- 500 छात्र संख्या वाले कॉलेज में तीन खेलों में भाग लेना होगा। इनमें दो टीम इवेंट और एक व्यक्तिगत इवेंट होगा शामिल।
- 501 से 1000 तक छात्र संख्या वाले कॉलेज की ओर से इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में कम से कम पांच खेलों को करना होगा शामिल।
- 1001 से 2000 तक छात्र संख्या वाले कॉलेजों को इंटर कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिताओं में कम से कम छह खेलों में शामिल होना होगा।
- 2000 से अधिक की छात्र संख्या के बाद प्रत्येक अतिरिक्त 1000 छात्रों या उसके समूह के लिए, एक टीम और एक व्यक्तिगत खेल जोड़ा जाएगा।


वर्जन
खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में कॉलेजों में खेल अकादमी शुरू करने की योजना है।
- बलवीर दहिया, राजकीय महिला कॉलेज खेल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed