{"_id":"6a207cc62acc265ae103d6a7","slug":"spo-cheated-of-rs-124-lakh-in-the-name-of-friendship-with-a-foreign-woman-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71484-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विदेशी महिला से दोस्ती के नाम पर एसपीओ से 1.24 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विदेशी महिला से दोस्ती के नाम पर एसपीओ से 1.24 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर विदेशी महिला से दोस्ती करना विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को महंगा पड़ गया। पीड़ित से यूके निवासी बताने वाली महिला और उसके साथियों ने भारत आने के नाम पर 1.23 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।शिकायतकर्ता दया शंकर, जो वर्तमान में थाना सेक्टर-17 में एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) के पद पर तैनात हैं, की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को लंदन निवासी बताने वाली महिला मैरी जेन हैरिस से हुई थी। महिला ने भारत भ्रमण और मथुरा आने की बात कही। 22 मई को एक महिला ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी का कर्मचारी बताकर फोन किया और दस्तावेज की कमी का हवाला देकर पहले 48,500 रुपये, फिर फ्लाइट टिकट, ठहरने और अन्य खर्चों के नाम पर कई किस्तों में रकम मंगवाई।
शिकायतकर्ता ने 22 और 23 मई को 1,23,900 रुपये विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई माध्यमों से ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने और पैसे मांगने शुरू कर दिए, जिस पर उसे ठगी का एहसास हुआ। जांच के बाद साइबर अपराध थाना सेंट्रल में दो जून को प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।