{"_id":"6261929e476af90f212aba7c","slug":"spo-arrested-taking-bribe-of-11-thousand-rupees-faridabad-news-noi64423861","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। विजिलेंस ने एक एसपीओ को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा तस्करी छोड़कर ड्राइवर बने व्यक्ति से 11 हजार रुपये की मंथली लेता था। एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) सुरेंद्र को विजिलेंस ने पर्वतिया कॉलोनी में रंगे हाथ पकड़ा है। एसपीओ पर्वतिया कॉलोनी चौकी में तैनात है। यह कार्रवाई पर्वतीय कॉलोनी निवासी किशन की शिकायत पर की गई।
किशन पहले गांजा तस्करी का काम करता था। आरोपी बचने के लिए पुलिस को भी मंथली देता था। इससे घर पर बार-बार पुलिस आने से वह परेशान हो गए और तस्करी छोड़ दी। उसने एक बोलेरो खरीदी और नगर निगम में लगवा दी। इसके बावजूद पुलिस उस पर मंथली के लिए जोर देती थी। गांजा तस्करी का काम छोड़ने के बाद भी किशन ने कई महीने मंथली दी। 10 अप्रैल से फिर एसपीओ सुरेंद्र 10 हजार रुपये चौकी इंचार्ज के नाम पर और एक हजार रुपये अपने नाम के मांगने लगा।
किशन के देने से मना करने पर आरोपी बार-बार दबाव बनाने लगा। आरोपी सुरेंद्र उससे 11 हजार रुपये मंथली मांग रहा था। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर टीम ने सुरेंद्र को पकड़ने की तैयारी की। किशन ने सुरेंद्र को फोन किया। सुरेंद्र ने किशन को मंथली के लिए सरपंच चौक पर यह कह कर बुलाया कि उनका नाका लगा हुआ है, इसलिए सरपंच चौक पर आ जाओ। जैसे ही किशन ने सुरेंद्र को 11 हजार रुपये मंथली के तौर पर दिए विजिलेंस टीम ने सुरेंद्र को पकड़ लिया।