{"_id":"69d2ae93328a2eef1402d255","slug":"speeding-vehicle-strikes-truck-driver-parked-on-highway-driver-dies-faridabad-news-c-24-1-pal1006-123061-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईवे पर खड़े ट्रक चालक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईवे पर खड़े ट्रक चालक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केजीपी-केएमपी हाईवे पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक खराब वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर लगा रहा था। चांदहट थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के बहरोड निवासी ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई बनवारी लाल (40) ट्रक चालक था। वह 4 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे गाजियाबाद से पलवल की ओर आ रहा था। गांव कटेसरा के पास उसकी गाड़ी खराब हो गई। जिसके बाद उसने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बताया गया कि बनवारी लाल ट्रक के पीछे रिफ्लेक्टर लगा रहा था, तभी एक अन्य तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही से चलते हुए उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में चालक का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।