{"_id":"6a89f39f0e0f8da26c0af1b9","slug":"speeding-car-ran-over-two-people-on-a-scooter-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78119-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंदा
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंदा, तड़प-तड़पकर मौके पर ही तोड़ा दम
-कार की टक्कर से स्कूटी सवार जीजा-साले की मौत
फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे के सेक्टर-37 मोड़ पर सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा दो लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली बाईपास की ओर से आ रहे दो स्कूटी सवार युवकों को एक तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और कार उनके सिर को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 27 वर्षीय गोलू निवासी गांव गुर्जर बैराला, दौसा, राजस्थान और उनके जीजा 29 वर्षीय प्रिंस निवासी खुर्जा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में मोलड़बंद दिल्ली बाईपास क्षेत्र में अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। गोलू लोडिंग टेम्पो चलाने का काम करता था, जबकि प्रिंस एक कूरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां सड़क पर बिखरा खून और अपने चिरागों के शव देखकर परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पानी का टैंकर मंगवाकर सड़क पर फैले खून को साफ कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
एम्बुलेंस में देरी , एक की सांसें चलने का दावा
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया था, लेकिन करीब 30 से 40 मिनट तक कोई एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। राहगीरों का दावा है कि हादसे के तुरंत बाद एक युवक की सांसें चल रही थीं। अगर वक्त रहते एम्बुलेंस आ जाती और उसे सही समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। बताया जा रहा है कि युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
वीडियो बनाने पर विवाद, आरोपी के जानकार को लोगों ने पीटा
हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक यूट्यूबर पूरी घटना का वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि कार चालक का एक जानकार व्यक्ति मौके पर मौजूद था, जो लोगों को वीडियो बनाने से रोकने लगा। इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि उस व्यक्ति ने यूट्यूबर का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया। इस हरकत से गुस्साए राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी के उस साथी को मौके पर ही धुन दिया। बाद में पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और उसे हिरासत में लिया।
घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पुलिस का एक तर्क यह भी सामने आ रहा है कि सड़क पर स्कूटी फिसलने के बाद पीछे से आ रहे वाहन ने दोनों को रौंदा होगा। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
-- -- -- -- -- -- --
सचिन कुमार