फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Speed of admission in graduation increased due to physical counseling

Faridabad News: फिजिकल काउंसलिंग से स्नातक में बढ़ी दाखिले की रफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Speed of admission in graduation increased due to physical counseling
जिले के 12 कॉलेज में 11 हजार से अधिक सीटें हैं निर्धारित, कुछ ही सीटें बची खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में चल रही फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया के चलते स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक अधिकांश कोर्सों की सीटें भर चुकी हैं और कई कॉलेजों में सीटें लगभग समाप्त हो चुकी हैं। जिले के 12 कॉलेज में 11 हजार से अधिक सीटें निर्धारित की गई है। जिनमें कुछ ही सीटें अब खाली बचीं हैं।

राजकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16, अग्रवाल कॉलेज और केएल मेहता महाविद्यालय जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों में फिजिकल काउंसलिंग के लिए छात्रों की भीड़ लगातार देखने को मिल रही है। हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं दस्तावेज के साथ कॉलेज पहुंच रहे हैं और मौके पर ही उन्हें दाखिला मिल रहा है।
विज्ञापन



कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जिन छात्रों को ऑनलाइन प्रक्रिया में सीट नहीं मिली थी, वे अब फिजिकल काउंसलिंग के जरिये दाखिला ले पा रहे हैं। सबसे अधिक मांग बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों की है। वहीं, कुछ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने कहा कि फिजिकल काउंसलिंग छात्रों को एक और मौका देती है कि वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स में दाखिला ले सकें। इसी कारण अधिकांश कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होने से पहले ही सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed