फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special voter list verification drive to run for a month.

Faridabad News: एक माह तक चलेगा मतदाता सूची का विशेष सत्यापन अभियान

Thu, 11 Jun 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Special voter list verification drive to run for a month.
जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि 15 जून से 14 जुलाई तक वे घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में उन्हें गणना पत्र मतदाताओं तक पहुंचाने, सही तरीके से भरवाने, वापस एकत्रित करने तथा मतदाता सूची मैपिंग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण एपीजे स्कूल सेक्टर-15 में अतिरिक्त उपायुक्त एवं ईआरओ अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने तथा स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि उनका निस्तारण 18 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी।


प्रशासन ने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें ताकि जिले की मतदाता सूची अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बन सके। निर्वाचन विभाग का मानना है कि सही मतदाता सूची निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed