फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special session organized on yoga and healthy living

Faridabad News: योग एवं स्वस्थ जीवन पर विशेष सत्र का आयोजन

Mon, 16 Jun 2025 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Special session organized on yoga and healthy living
प्रतिभागियों को दिए गए सहभागिता प्रमाण पत्र, डीसी ने योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए जिला फरीदाबाद पूरी तरह तैयार है। फरीदाबाद स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज एवं अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में योग एवं स्वस्थ जीवन विषय पर विशेष व्याख्यान और योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर चिकित्सा छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में योग के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए विशेष सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि योग एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आयोजित इस सत्र का संचालन योगाचार्य कपिल, जितेंद्र और संगीता की ओर से किया गया। इसमें छात्रों एवं प्राध्यापकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और योगासन, प्राणायाम व ध्यान के व्यावहारिक लाभों का अनुभव किया। इसके बाद डॉ. सूरज सिंह एवं डॉ. विजय की ओर से योग एवं मेटाबॉलिक सिंड्रोम विषय पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और उन्हें सहभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि योग को केवल एक दिन का अभ्यास न बनाएं, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं ताकि बेहतर स्वास्थ्य के साथ एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed