{"_id":"6a5fac3a4048e354010ae2aa","slug":"special-registration-drive-on-my-bharat-portal-to-continue-until-august-15-faridabad-news-c-24-1-pal1008-126212-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 15 अगस्त तक चलेगा माय भारत पोर्टल पर विशेष पंजीकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 15 अगस्त तक चलेगा माय भारत पोर्टल पर विशेष पंजीकरण अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह प्लेटफॉर्म युवाओं को स्वयं सेवा, अनुभवात्मक शिक्षण और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से युवा नए लोगों से जुड़ सकते हैं, अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं और समाज एवं समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत सरकार के माई भारत पोर्टल पर बढ़ चढ़कर पंजीकरण करवाकर विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करें। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से माय भारत पोर्टल पर 15 अगस्त तक विशेष पंजीकरण ड्राइव चलाया जा रहा है। उन्होंने विशेष पंजीकरण ड्राइव के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।