{"_id":"6a527e4cc2b9bb8f6f020871","slug":"special-drive-against-gambling-and-betting-activities-17-accused-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74633-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान, 17 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान, 17 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 66,730 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-16, सिकरोना, ऊंचा गांव, सेक्टर-48, सेक्टर-56, एनआईटी और डीएलएफ की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सट्टा खाई करने और ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा डीएलएफ की कार्रवाई में जहां चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए 27,800 रुपये के साथ पकड़ा गया। वहीं अपराध शाखा एनआईटी ने एक आरोपी से 10,400 रुपये बरामद किए। थाना ओल्ड, पुलिस चौकी नवीन नगर और दयालबाग की टीमों ने भी कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को नकदी सहित गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संवाद