फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special cleanliness drive conducted in Sagarpur.

Faridabad News: सागरपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Tue, 21 Jul 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive conducted in Sagarpur.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वच्छता सप्ताह के तहत रविवार को जिले के गांव सागरपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया गया।


विजय लोहिया ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने ग्रामीणों से ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 का पालन करने की अपील की। उन्होंने घरों में ही कचरे का पृथक्करण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन में गीला, नीले में सूखा और काले डस्टबिन में खतरनाक कचरा अलग-अलग डालने से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article