फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special arrangements for Bakrid in mosques

Faridabad News: मस्जिदों में बकरीद को लेकर खास इंतजाम

Wed, 28 Jun 2023 06:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 28 Jun 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Special arrangements for Bakrid in mosques
शहर की मस्जिदों में अदा की जाएगी नमाज, बाजारों में उमड़े लोग, जमकर की खरीदारी
विज्ञापन

फोटो-



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार को बकरीद का त्योहार बनाया जाएगा। सुबह नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे को बधाई देंगे। बुधवार को बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने नए वस्त्रों की जमकर खरीदारी की।

ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद में एक साथ करीब 700 लोग नमाज अदा करेंगे। पर्व को लेकर लगभग एक सप्ताह पहले से तैयारियां चल रही हैं। नमाजियों के लिए पानी, बैठने व पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें आसपास के हिंदू लोग सहयोग कर रहे हैं। बकरीद के दिन घरों में कुर्बानी के अलावा मीठे पकवान भी बनते हैं, मिठाइयों के साथ मेहमाननवाजी की जाती है। बच्चों को बड़े-बुजुर्ग ईदी देंगे। जामा मस्जिद ऊंचा गांव के मौलाना जमालुद्दीन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरे की कुर्बानी पर्दे में ही दें। कुर्बानी की फोटो तथा वीडियो किसी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें। उन्होंने दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखने तथा साफ-सफाई रखने की भी अपील की है। जिससे आस-पास के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


--------

लोगों ने जमकर की खरीदारी

त्योहार को लेकर बुधवार देर रात तक बाजारों में रौनक रही। लोगों ने तरह-तरह की मिठाइयों, सेवइयों, ड्राई फ्रूट और नए वस्त्रों की खरीदारी की। इसके अलावा शहर में बकरे के बाजार लगाए गए। ओल्ड फरीदाबाद में लगे बाजार में लोगों ने बकरे की खरीदारी की। इसके अलावा शहर के अन्य बाजारों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed