{"_id":"6a29b2122c81c2dca20ed1c7","slug":"spartan-warriors-defeated-nmca-club-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72043-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्पार्टन वॉरियर्स ने एनएमसीए क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्पार्टन वॉरियर्स ने एनएमसीए क्लब को हराया
विज्ञापन
रक्षित बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को स्पार्टन वॉरियर्स ने एनएमसीए क्लब को 29 रन से हराया। टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पार्टन वॉरियर्स की टीम ने आठ विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर विराट अरोड़ा ने 53 रन बनाए। रक्षित ने नाबाद 37 और अमन ने 36 रन बनाए। करुणारत्ने और प्रक्षित ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में एनएमसीए क्लब नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। प्रतीक ने 53 और अनिरुद्ध ने 27 रन का योगदान दिया। स्पार्टन वॉरियर्स के लिए आकाश सिंह, रक्षित, कृष्ण सिंह और देवराज ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। रक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।