{"_id":"6a7a1b44c848d6251f067f04","slug":"space-education-sessions-to-be-held-in-schools-and-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77116-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूल-कॉलेजों में होगी अंतरिक्ष की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूल-कॉलेजों में होगी अंतरिक्ष की पाठशाला
विज्ञापन
12 से 18 अगस्त तक मनाया जाएगा भारत अंतरिक्ष सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को किताबों से निकलकर अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से समझने का मौका मिलने जा रहा है। 12 से 18 अगस्त तक भारत अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नई तकनीक से जोड़ना है। कार्यक्रम अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण-चर्चा, ड्राइंग-पेंटिंग और कलरिंग प्रतियोगिताएं होंगी। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध और भाषण प्रतियोगिता में अंतरिक्ष शिक्षा, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, भारत की अंतरिक्ष क्रांति और अंतरिक्ष तकनीक जैसे विषय रखे गए हैं। वहीं कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थी अंतरिक्ष से जुड़ी थीम पर कलरिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए स्पेस फैशन शो और अंतरिक्ष वेशभूषा कार्यक्रम भी होगा। विद्यार्थी भारतीय गगनयान अंतरिक्ष यात्रियों और अलग-अलग देशों के अंतरिक्ष यात्रियों की वेशभूषा प्रस्तुत करेंगे। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए कैनसेट और क्यूबसेट प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें छोटे उपग्रह का कार्यशील मॉडल तैयार कर उसकी स्थिति, दिशा, तापमान, दबाव और आर्द्रता जैसे मानकों को समझने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रॉकेट्री, ड्रोन तकनीक और खगोल विज्ञान पर कार्यशालाएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।