फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Soumya's boundary helped the team defeat Navy School 5-0.

Faridabad News: सौम्या के चौके से टीम ने नेवी स्कूल को 5-0 से दी मात

Tue, 07 Jul 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Soumya's boundary helped the team defeat Navy School 5-0.
सौम्या के चौके से फरीदाबाद की धमाकेदार शुरुआत
-ओरिएंटल कप के उद्घाटन मैच में टीम ने जीत से की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में चल रहे ओरिएंटल कप में जिले की राजकीय विद्यालय की बालिकाओं ने नेवी स्कूल को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही राजकीय विद्यालय की टीम ने आक्रामक रुख अपनाए रखा। टीम की स्टार खिलाड़ी सौम्या ने मैदान पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अकेले ही चार गोल दागे। सौम्या ने मैच के शुरुआती मिनटों से ही विरोधी टीम के डिफेंस को छकाना शुरू कर दिया और पहले हाफ के 15वें मिनट में शानदार गोल कर टीम का खाता खोला। हालांकि पहले हाफ तक स्कोर 1-0 ही रहा, लेकिन लगातार हमलों ने नेवी स्कूल की टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया। 7 जुलाई से शुरू हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में फरीदाबाद की टीम बतौर गत विजेता उतरी है।


दूसरे हाफ में नेवी स्कूल पस्त, टीम दूसरे दौर में

दूसरे हाफ में दबाव का फायदा उठाते हुए सौम्या ने एक के बाद एक तीन और बेहतरीन गोल दागकर स्कोर को 4-0 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में इशू ने रही-सही कसर पूरी करते हुए एक और गोल दागा और स्कोर को 5-0 पर पहुंचा दिया। इस एकतरफा मुकाबले में नेवी स्कूल की टीम वापसी का कोई मौका नहीं ढूंढ पाई। 5-0 की इस शानदार और एकतरफा जीत के साथ ही जिले की बालिकाओं ने पूरे दबदबे के साथ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed