फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   soport

खेल:::: हरियाणा राज्य सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में पलवल के खिलाड़ी ओवरऑल विजेता

Mon, 25 Aug 2025 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
soport
-लड़कों की टीम ने रजत और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता, खेल मंत्री गौरव गौतम ने दी बधाई
विज्ञापन


पलवल। गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा राज्य सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में पलवल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पलवल की लड़कों की टीम ने रजत पदक और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।


इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि पलवल के युवाओं की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। गौरव गौतम ने कहा कि सरकार की खेल नीति के तहत पदक विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा और नौकरी में 3 प्रतिशत खेल कोटा आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियों में अवसर भी दिए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के युवा खेल के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि 28 से 31 अगस्त तक पलवल के नेताजी सुभाष स्टेडियम में नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed