फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sonam won bronze medal in khelo india competition

Faridabad News: खेलो इंडिया में सोनिया ने जूडो में जीता कांस्य

Thu, 29 Feb 2024 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
sonam won bronze medal in khelo india competition
- गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया विवि-2023 में दिखाया जलवा, वर्ल्ड विवि प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मोहना स्थित राजकीय महाविद्यालय की छात्रा सोनिया ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय 2023 गुवाहाटी (असम) में जूडो में कांस्य पदक प्राप्त किया। सोनिया ने 78 किलोग्राम भार की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया।

खेलो इंडिया में कांस्य पदक ने जीतने पर प्राचार्य शमशेर सिंह गुलिया व समस्त महाविद्यालय ने छात्रा सोनिया को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सोनिया ने इससे पहले सोनिया ने 11 नवंबर को रोहतक स्थित एमडीयू विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उसके बाद एक जनवरी को नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर विश्वविद्यालय में कांस्य पदक प्राप्त किया। सोनिया के पिता देवेंद्र एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। उनकी मां अनिता घरेलू महिला है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनके स्कूल में कोच संदीप हुड्डा ट्रायल लेने के लिए आए थे। तब उनको जूडो खेल पसंद आया और उसको ही खेलने का निर्णय लिया। वह पढ़ाई के साथ जूडो खेल का अभ्यास गांव में ही करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed