फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son kept asking for help to take injured father to hospital, no one stopped, lost his life

Faridabad News: घायल पिता को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगता रहा बेटा, नहीं रुका कोई, गई जान

Fri, 10 Mar 2023 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Son kept asking for help to take injured father to hospital, no one stopped, lost his life
- उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सब्जी मंडी स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता को बचाने के लिए उसने कई लोगों ने गुहार लगाई लेकिन पीड़ित की किसी ने मदद नहीं की। तब 50 मीटर तक भागकर मदद लेने के लिए गया, उसके बावजूद भी पिता को बचा नहीं पाया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विजय नगर निवासी दीपक ने बताया कि आईएमटी स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। पिता बांके लाल (53) चालक का काम करते थे। 9 मार्च की रात करीब 11 बजे वह गाड़ी छोड़ने के बाद घर आ रहे थे। वह पिता को लेने के लिए सलूजा पेट्रोल पंप के पास गए थे। दोनों सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने पिता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। पिता को उपचार के लिए कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन सर्विस रोड होने की वजह से कोई वाहन नहीं रुका। जिसके बाद करीब 50 मीटर तक भागकर बस अड्डा के पास से वाहन लेने के लिए गए। जब वह वापस आए तो उनको पता चला कि उसके पिता को उपचार के लिए पुलिस सरकारी अस्पताल में ले गई है। पिता की हालत गंभीर होने की वजह से उन्होंने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, लेकिन दिल्ली जाने से पहले ही अस्पताल में ही मृत्यु हो गई। थाना सिटी पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कंधे पर ले जाते लेकिन रास्ता बंद था
बेटे दीपक ने बताया कि पिता गंभीर रूप से घायल हुए तो उपचार के लिए कंधे पर उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन पेट्रोल पंप के सामने वाला कट बंद होने की वजह से पिता को नहीं ले जा पाए। पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे का पुल बना हुआ है। रात के समय बड़े वाहनों का आवागमन बहुत ही तेजी से होता है, इसलिए बस स्टैंड से वाहन लेने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed