{"_id":"66731b16c0dc68246e0b8e2f","slug":"son-dies-parents-injured-after-auto-overturns-near-ajraunda-chowk-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26298-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अजरौंदा चौक के पास ऑटो पलटने से बेटे की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अजरौंदा चौक के पास ऑटो पलटने से बेटे की मौत, माता-पिता घायल
Wed, 19 Jun 2024 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़ जा रहा था परिवार, ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक पर ऑटो के पलटने से उसमें सवार परिवार घायल हो गया। घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार के मुंगेर जिला स्थित शिव नगर निवासी राजाराम ने बताया कि वह यहां संजय कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। 13 जून को उनके भाई विनय, विनय की पत्नी मनोरमा देवी, बेटा आर्यन और बेटी अल्का बदरपुर बार्डर से ऑटो से बल्लभगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान ऑटो चालक तेज रफ्तार में ऑटो चला रहा था। विनय ने उसे कई बार धीमे चलाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इसके चलते ऑटो अजरौंदा के पास हाईवे पर पलट गया। इसमें सभी घायल हो गए। सभी को पहले बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से विनय, आर्यन और अल्का को दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार रात उनके भतीजे आर्यन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।