{"_id":"69de92f07a694e7c500d7fcb","slug":"son-arrested-for-murdering-mother-over-property-dispute-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67462-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रॉपर्टी विवाद के चलते मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रॉपर्टी विवाद के चलते मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मच्छगर में 16 मार्च को मां की हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने बड़े बेटे ललित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। वहीं आरोपी बेटे को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भीकम कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास ओमवती उसके जेठ व जेठानी के साथ गांव मच्छगर में रहती थीं। उसकी सास की 16 मार्च को मौत हो गई थी। महिला को शक हुआ कि सास ओमवती की हत्या उसकी जेठानी व जेठ ने की है। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
पूछताछ में सामने आया कि उसकी मां ओमवती अपने छोटे बेटे अमित को प्रॉपर्टी और पैसा देना चाहती थी। जिस विवाद के चलते बड़े बेटे ललित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था और रोहतक में छिपा हुआ था। 3 दिन पहले ही गांव मच्छगर में आया था, जिसको गुप्त सूचना से आईएमटी चौक के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।