{"_id":"69c7b7bbb6d7e30a530ef3ab","slug":"somoti-cricket-club-wins-thanks-to-krishnas-explosive-century-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66065-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कृष्णा के तूफानी शतक से जीता सोमोति क्रिकेट क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कृष्णा के तूफानी शतक से जीता सोमोति क्रिकेट क्लब
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच भी बने, न्यू बड़खल को 78 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में सोमोति क्रिकेट क्लब ने न्यू बड़खल को 78 रन से हरा दिया। इसमें कृष्णा सिंह ने तूफानी शतकीय पारी खेलते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोमोति ने 206 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू बड़खल पूरे ओवर खेलकर नौ विकेट पर सिर्फ 128 रन ही बना सकी।
सोमोति के लिए कृष्णा सिंह ने महज 54 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली जबकि हेमंत प्रजापति ने 30 और दक्ष अवस्थी ने 27 रन बनाए। न्यू बड़खल के लिए ताहिर, हैदर और इरशाद ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यू बड़खल के लिए बल्लेबाजी को आए शिराज ने 34 रन बनाए जबकि इरशाद ने 27 और शाहिद ने 19 रन का योगदान दिया। सोमोति के लिए सोमवीर और मोहम्मद शानिब ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। कृष्णा सिंह को उनकी तुफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।