फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Somnath Jyotirlinga Yatra will be provided free of cost to senior citizens

Faridabad News: वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कराई जाएगी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा

Sun, 31 May 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Somnath Jyotirlinga Yatra will be provided free of cost to senior citizens
सरल पोर्टल व अटल सेवा केंद्र से छह जून तक करें आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की निशुल्क यात्रा कराएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु छह जून तक सरल पोर्टल या नजदीकी अटल सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यात्रा के लिए आठ जून को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे।

योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु तथा 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा। पात्र श्रद्धालु अपने जीवनसाथी को भी निशुल्क साथ ले जा सकेंगे। ट्रेन में सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन

यात्रा के लिए परिवार पहचान पत्र, वैध पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और आवश्यक घोषणाएं देना अनिवार्य होगा। सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के रहने, भोजन और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने बताया कि पंजीकरण के बाद श्रद्धालु जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, लघु सचिवालय सेक्टर-12 में भी अपनी सूचना अवश्य दें। बिना पंजीकरण किसी को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed