फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Some relief from sporadic showers in the evening

Faridabad News: दिन में लू ने किया परेशान तो शाम को छुटपुट बौछारों से मिली थोड़ी राहत

Fri, 14 Jun 2024 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Some relief from sporadic showers in the evening
- न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस होने पर रात में लोगों को हुई बेचैनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को दिनभर लू ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार शाम को छुटपुट बौछारें पड़ने से भीषण गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली। दूसरी तरफ, न्यूनतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने से बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक लोगों को सोने में दिक्कत आई। इस दौरान लोगों ने बेचैनी महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान है 19 जून तक मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
पिछले करीब डेढ़ महीने से गर्मी का सितम जारी है। गर्मी और लू के कारण लोग बेहाल हो रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की संख्या कम हो जाती है। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। यही कारण है कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार भोर तक न्यूनतम तापमान लगभग 33 पहुंच गया। ऐसे में कूलर और पंखों ने भी कुछ खास असर नहीं किया। जिले का अधिकतम तापमान 45.8 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी पूरे दिन लू चलने से लोग घरों में दुबके रहे। दिनभर तपिश झेल रहे लोगों को शाम को हल्की राहत मिली। बल्लभगढ़ के कई हिस्सों में हल्की व छुटपुट बारिश की बौछारें गिरीं।
विज्ञापन


19 जून को बारिश के आसार
मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा। वहीं, 16 जून को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री, 17 जून को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 32, तथा 18 जून को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा। 19 जून को जिले के अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जाएगा। मौसम में बदलाव और बारिश व आंधी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed