फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   solved mathematics easily

Faridabad News: गणित को आसानी से किया हल

Mon, 09 Mar 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
solved mathematics easily
12वीं कक्षा के छात्र बोले- एनसीईआरटी से पूछे गए अधिकतर प्रश्न
विज्ञापन

11 मार्च को हिंदुस्तानी संगीत और डिजाइन विषय का होगा 12वी कक्षा का अगला पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। अधिकतर छात्रों को पेपर आसान लगा। छात्रों ने कहा कि पूरा पेपर एनसीईआरटी पर ही आधारित था। जो भी स्कूल में पढ़ा, सब उसी में से पूछा गया। हालांकि, कुछ छात्रों को एमसीक्यू के सवाल थोड़े घुमावदार लगे।

छात्रों ने पेपर को औसत से मध्यम स्तर का बताया। उन्होंने कहा कुछ सेट में इस बार मैट्रिक्स से एक भी सवाल नहीं पूछा गया। इससे थोड़ी निराशा जरूर हुई। पेपर जिले के 51 केंद्रों पर आयोजित किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती रही। कक्षा 12वीं का अगला पेपर 11 मार्च को हिंदुस्तानी संगीत और डिजाइन विषय का होगा।
विज्ञापन


------


पेपर काफी हद तक आसान रहा। ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित थे। स्कूल में जो पढ़ाया गया था, वही पेपर में आया। -दक्ष

पेपर का स्तर औसत से मध्यम था। एमसीक्यू ने थोड़ा परेशान किया। कुछ सवाल सोचकर हल करने पड़े, इसलिए समय लगा। -मोहित

पेपर अच्छा गया। ज्यादातर प्रश्न अभ्यास वाले थे, इसलिए हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। -सार्थक

कुल मिलाकर पेपर संतुलित था। एनसीईआरटी की अच्छी तैयारी करने वालों के लिए पेपर एकदम आसान था। -कार्तिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed