{"_id":"662e873d1f9877de080889af","slug":"soldier-assaulted-for-wishing-him-happy-anniversary-saved-his-life-by-jumping-from-the-car-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23854-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सालगिरह की बधाई देने पर फौजी से मारपीट, कार से कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सालगिरह की बधाई देने पर फौजी से मारपीट, कार से कूद कर बचाई जान
विज्ञापन
फौजी छुट्टियों पर घर आए हुए थे, दो साल पहले आरोपियों से बात करना कर दिया था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पड़ोसी को शादी की सालगिरह की बधाई देने गए फौजी के ऊपर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में फौजी घायल होकर बेहोश हो गए। आरोपी फौजी को कार में बैठाकर कहीं ले जा रहे थे। तभी फौजी को होश आया तो उन्होंने चलती कार से कूद अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने फौजी के गले से सोने की चैन और पांच हजार रुपये छीन लिए। फौजी ने घटना की सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी ओमवीर ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करते हैं। नौ अप्रैल को घर पर छुट्टियों में आए हुए थे। दो साल पहले उन्होंने पड़ोसी मिंटू फोगाट, उसके भाई व दोस्तों से बात करना बंद कर दिया था, लेकिन आरोपियों का फोन आता था, वह उठाते नहीं थे। 26 अप्रैल की शाम को मिंटू ने फोन करके बताया कि उसकी शादी की सालगिरह है। सालगिरह का केक काटने के लिए वह गांव ककड़ीपुर स्थित रोड़ी क्रेशर की दुकान पर चले गए। उन्होंने अपने परिवार वालों को बोला कि वह जल्दी ही केक कटवाकर वापस आ जाएंगे। दुकान पर पहले से दोस्त जुग्गा और भाई धर्मेंद्र फोगाट लोहे की रोड व लाठी-डंडों के साथ बैठे हुए थे। तो उनको अंदेशा हुआ कि आरोपी लड़ाई-झगड़ा करने की नियत से बैठे हुए हैं। फौजी ओमवीर मोटरसाइकिल पर बैठ कर वापस जाने लगे, तो पीछे से आरोपियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उसके बाद आरोपी उनको कार में बैठा कर कहीं ले जा रहे थे। जैसे ही गांव पन्हैड़ा के मोड़ पर पहुंचे, तो उनको थोड़ा होश आया और वह चलती गाड़ी से कूद गए। गाड़ी से कूदने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना उन्होंने फोन कर पुलिस और परिजनों को दी। इस दौरान आरोपी उनके गले से सोने की चैन और पांच हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।