फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sold the newborn for 80 thousand, called on the pretext of vaccination and ran away with the child.

Faridabad News: नवजात को 80 हजार में बेचा, वैक्सीनेशन के बहाने बुलाकर बच्चा लेकर फरार

Wed, 22 Nov 2023 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sold the newborn for 80 thousand, called on the pretext of vaccination and ran away with the child.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 4 दिन पहले दिल्ली के दंपती को 80 हजार रुपये में अपना नवजात बेच दिया था। अवैध रूप से बच्चा हासिल कर दंपती खुशी-खुशी घर चले गए। बुधवार को फरीदाबाद निवासी महिला ने उन्हें वैक्सीनेशन और कुछ कागजी कार्रवाई के लिए बीके अस्पताल बुलाया। मौका देखकर महिला बच्चे को लेकर चंपत हो गई। दंपती जब उसे ढूंढने पल्ला स्थित निवास पर गए तो वहां से भी महिला के परिवार सहित फरार होने का पता चला। अब दंपती अपने को ठगा महसूस कर रहा है।

बीके अस्पताल में इससे पूर्व भी बच्चा चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। हालांकि, इस बार मामला बिलकुल उलट है। दिल्ली के महिपालपुर निवासी दंपती और नवजात की मां के बीच एक दलाल ने 80 हजार रुपये में बच्चा गोद देने का सौदा कराया था। उचित तरीके से गोद लेने की प्रक्रिया न होने के चलते इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। आपसी समझौते के आधार पर कुछ दिन पहले ही पल्ला निवासी महिला की सामान्य डिलिवरी में बेटा हुआ था। महिला यूपी के बिजनौर की निवासी बताई जा रही है। चार दिन पहले ही महिला ने 80 हजार रुपये लेकर दंपती को नवजात सौंपा था।
विज्ञापन

बुधवार को महिला ने चतुराई से दिल्ली निवासी दंपती को बच्चे का वैक्सीनेशन कराने और कुछ कागजी कार्रवाई कराने के लिए बीके अस्पताल बुलाया था। दंपती जब बच्चे को लेकर अस्पताल के प्रथम तल पर पहुंचे तो महिला ने उनसे बच्चे को वैक्सीन लगवाने के नाम पर ले लिया। मौका लगते ही महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। काफी देर तक जब महिला नहीं आई तो दंपती परेशान होकर पूरे अस्पताल में ढूंढते रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों से महिला की पूछताछ की। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। मामला नवजात के अवैध खरीद-फरोख्त का होने के कारण दंपती भी बिना शिकायत किए ही वहां से चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed