{"_id":"69f39f7becd7f7f43500837f","slug":"society-residents-outraged-over-hours-long-power-outage-express-resentment-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68837-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घंटों बिजली गुल रहने से भड़के सोसाइटी निवासी, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घंटों बिजली गुल रहने से भड़के सोसाइटी निवासी, जताया रोष
विज्ञापन
अंधेरे में डूबी सोसाइटी में पेयजल संकट गहराया, लिफ्ट में फंसने से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित एडोर हैप्पी होम और हैप्पी होम्स एक्सक्लूसिव सोसाइटी में पिछले कई दिनों से जारी बिजली कटौती ने निवासियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। बुधवार को करीब 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से नाराज सैकड़ों निवासी रात के समय परिसर में उतर आए और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया।
इस दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब निवासी अपनी समस्या लेकर सोसाइटी के पीछे स्थित बिल्डर कंपनी के डायरेक्टर के निवास पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में डायरेक्टर के सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर करीब 150 लोगों के खिलाफ मारपीट और घर में घुसने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से यहां बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रोजाना 8 से 10 घंटे के लंबे कट लग रहे हैं। बुधवार को तो हद तब हो गई जब सुबह पांच बजे गई बिजली दोपहर बाद कुछ देर के लिए आई और फिर कट गई। आरडब्ल्यूए के उप प्रधान संदीप ने बताया कि बार-बार मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर से गुहार लगाने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि बिजली न होने के कारण सोसाइटी में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को बिना पानी के भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बिजली कटते ही सोसाइटी की लिफ्ट अचानक बंद हो जाती है। बैकअप की लचर व्यवस्था के कारण कई बार लोग 30-30 मिनट तक लिफ्ट के भीतर फंसे रह जाते हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों में दहशत का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने सोसाइटी में बिजली का उचित आधारभूत ढांचा तैयार नहीं किया है, जिसके कारण तकनीकी खराबी के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है। इसी समस्या को लेकर जब बड़ी संख्या में लोग बुधवार रात डायरेक्टर कप्तान सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे, तो आरोप है कि उन्होंने मिलने के बजाय पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर डायरेक्टर के पीएसओ डेविड बैसला ने पुलिस को दी शिकायत में अलग पक्ष रखा है। शिकायत के अनुसार, शाम को तकनीकी खराबी के चलते बिजली गई थी, लेकिन 100 से 150 लोगों की भीड़ ने मेंटेनेंस स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और डायरेक्टर के निजी निवास में जबरन प्रवेश कर लिया। आरोप है कि भीड़ ने बीच-बचाव करने आए पीएसओ डेविड और ड्राइवर सोनू के साथ हाथापाई की, उनके कपड़े फाड़ दिए। थाना खेड़ी पुल के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और बिजली सप्लाई बहाल कराई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश जारी है। निवासी अब भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या उन्हें भविष्य में निर्बाध बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल पाएंगी या नहीं।