फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Society people struggling for essential facilities

Faridabad News: जरूरी सुविधाओं के लिए जूझ रहे सोसाइटी के लोग

Fri, 25 Aug 2023 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Society people struggling for essential facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर 78 स्थित ओमेक्स स्पा विलेज और ओमेक्स न्यू हाईटस सोसाइटी के लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। समस्याओं को लेकर बिल्डर को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन स्थाई समाधान नहीं किया गया। इन दोनों सोसाइटियों में करीब 600 फ्लैट हैं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं।

सेक्टर 78 स्थित ओमेक्स स्पा विलेज में 272 और ओमेक्स न्यू हाईटस सोसाइटी में 333 फ्लैट बने हुए हैं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं। दोनों सोसाइटी के लोगों को कम्पलीशन दिए हुए करीब 8 से 9 साल हो गए हैं। उसके बावजूद भी सोसाइटी की बिल्डिंग को अभी तक बिल्डर द्वारा रिपेयर नहीं करवाया गया है। जिसके चलते आए दिन बिल्डिंग का प्लास्टर गिरता रहता है, जिससे सोसाइटी में रहने वाले वाले लोगों की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा दोनों सोसाइटियों को अभी तक सीवर कनेक्शन नहीं मिला है। जिसके चलते टैंकरों के जरिए सीवर के पानी की निकासी की जाती है। गर्मी के दिनों में आए दिन बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है, क्योंकि बिल्डर द्वारा बिजली की हॉट लाइन नहीं ली है। जिसके बाद बिल्डर द्वारा डीजी के जरिए बिजली सप्लाई की जाती है, जोकि उनको काफी महंगी पड़ती है। बिल्डर द्वारा स्विमिंग पूल बनाया गया लेकिन उनमें से एक स्विमिंग पूल में लीकेज होने की वजह से उसको आज तक शुरू नहीं किया गया। वहीं अगर दोनों में से किसी भी सोसाइटी में आग की अप्रिय घटना घटित हो जाती है, तो उसके लिए बिल्डर द्वारा कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हुए हैं। पार्कों में लगे पेड़ पौधों को अगर पानी दिया जाता है, तो उन पार्कों का पानी बेसमेंट में भर जाता है। इन सभी समस्याओं को लेकर दोनों सोसाइटी की आरडब्ल्यूए द्वारा कई बार बिल्डर को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते दोनों सोसाइटी के लोग दिल्ली कालका स्थित कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर सोमवार 4 सितंबर को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर उन्होंने साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी को अवगत करवा दिया।
विज्ञापन

-------------------
लोगों से बातचीत

सीवर की समस्या से आए दिन सोसाइटी के लोगों को जूझना पड़ता है। जिससे उनको काफी परेशानी होती है। - हेमंत पाल राणा, प्रधान ओमेक्स स्पा विलेज
---------
दोनों सोसाइटियों में करीब 600 फ्लैट हैं। जिसमें रहने वाले को मूलभूत सुविधाओं से आए दिन जूझना पड़ता है। बिल्डर को कई बार इन समस्याओं से अवगत करवा दिया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव सिंह , प्रधान ओमेक्स न्यू हाईटस सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed