{"_id":"617adb5a3c3e1b75e37ccd36","slug":"societies-took-up-the-responsibility-of-fighting-corona-dengue-and-typhoid-faridabad-news-noi6130124172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटियों ने उठाया कोरोना, डेंगू और टाइफाइड से लड़ने का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटियों ने उठाया कोरोना, डेंगू और टाइफाइड से लड़ने का जिम्मा
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में चार माह बाद 24 अक्तूबर को कोरोना के 10 नए मामले आने के बाद से जहां एक ओर सेक्टरों के आरडब्ल्यूए के द्वारा टेस्टिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर नहरपार बनी सोसाइटी के द्वारा भी तीसरी लहर से लड़ने का जिम्मा उठा लिया गया है। दूसरी लहर में सोसाइटी के क्लब हाउस को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया था, जिसके बाद कुछ सोसाइटी के द्वारा कोविड केयर सेंटर को बंद कर दिया गया लेकिन अब दोबारा से कई सोसाइटी के द्वारा कोरोना के साथ साथ डेंगू व टाइफाइड के मरीजों के लिए कई सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं।
ग्रेटर फरीदाबाद आरडब्ल्यूए के महासचिव व अधिवक्ता सतेंद्र दुग्गल ने बताया कि कोरोना मामले बढ़ने व सेक्टर 87 को कंटेनमेंट जोन में घोषित होने के बाद कई सोसाइटी के द्वारा कोविड सेंटर को शुरू कर दिया है जिसमें बेड को लगाया जा चुका है। जल्द ही ऑक्सीजन व अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तीन सोसाइटी के द्वारा सेंटर बनाया गया है जिसमें पूरी प्राणायाम, इलाइट पार्ट 2 और सेक्टर 85 शामिल है जिसमें क्लब हाउस को कोविड सेंटर बना दिया गया है।
इन सोसाइटी में बनाए गए सेंटर
सतेंद्र दुग्गल ने बताया कि अम्मा अस्पताल के द्वारा नहर पार की तीन सोसाइटी में मेडी केयर सेंटर बनाया गया है जिसमें पीयूष हाइट्स, आरपीएस सवन और एसआरएस रेजिडेंसी में कोविड केयर सेंटर चलाया जा रहा है जिसका नाम मेडी केयर सेंटर रखा गया है। इसमें अगर किसी मरीज में कोई लक्षण पाए जाते है तो उसका उपचार अम्मा अस्पताल के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा अगर डॉक्टर की जरूरत पड़ती है तो कॉल करके बुलाया जाता है। वहीं अस्पताल की ओर से एंबुलेंस की सुविधा भी दी हुई है।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक भी किया जा रहा
दूसरी लहर के बाद से सेक्टर 86 स्थित ओजोन पार्क अपार्टमेंट सोसाइटी में ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल द्वारा मेडिकल सेंटर चलाया जा रहा है जिसमें सुबह 10 बजे एक बजे तक नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहता है जिसमें उनके द्वारा मरीजों के लक्षण आने पर प्राथमिक चिकित्सा की जाती है। इस सेंटर पर सप्ताह में तीन दिन फिजिशियन डॉक्टर भी उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा शाम साढे़ पांच बजे से साढ़े सात बजे तक बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद रहते हैं। एकॉर्ड अस्पताल के चेयरमैन डॉ. प्रबल रॉय ने कहा कि सेंटर का मुख्य उद्देश्य कोरोना के साथ डेंगू व टाइफाइड के मरीजों को उपचार देना है जिससे डेंगू और वायरल बुखार जैसे बीमारियों पर काबू पाया जा सके। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे वह स्वयं बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें।