{"_id":"5d90de2b8ebc3e93c6338a35","slug":"social-media-use-during-election-faridabad-news-noi4643876137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का रण: दो बार अपने मतदान को चेक कर सकेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का रण: दो बार अपने मतदान को चेक कर सकेंगे मतदाता
विज्ञापन
फरीदाबाद सोशल मीड़िया पर आयोग ध्यान मतदाताओं को जागरूक करते हुए ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ चुनाव आयोग सोशल मीडिया की भी मदद ले रहा है। इस चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय ईवीएम के साथ वीवीपैट पर भी सटीक मतदान की तसल्ली कर सकेंगे।
राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी सोशल मीडिया पर इस जागरूकता संदेश में बताया गया है कि मतदाता अपने मतदान को पहली बार ईवीएम पर व दूसरी बार वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची से मिलान कर सकेंगे। इससे मतदान प्रक्रिया में और पारदर्शिता आएगी। वीवीपैट में पर्ची सात सेकेंड तक दिखाई देगी। अधिक से अधिक मतदान के लिए चुनाव आयोग फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग, मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ मतदान प्रक्रिया के बारे भी जागरूक कर रहा है।
ट्विटर पर जारी एक पोस्ट में आयोग ने कहा है कि मतदाता अपने मतदान को लेेकर पूरी तरह से आश्वस्त रहे। वह मतदान के बाद तसल्ली कर लें कि उन्होंने जिन्हें मतदान किया है, उन्हें आपका मत मिला है या नहीं। आयोग ने कहा है कि लोकसभा के तर्ज पर ही बैलेट के साथ वीवीपैट का भी मिलान किया जाएगा। इस बार वीवीपैट व ईवीएम को एक साथ मतदान के समय रखा जाएगा। मतदाता ईवीएम पर प्रत्याशी के नाम व चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाने के बाद वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची से तसल्ली कर सकते हैं उन्होंने सटीक मतदान किया है। यह पर्ची सात सेकेंड तक दिखाई देगा। इससे मतदान प्रक्रिया में विश्वसनीयता बढ़ेगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका भी खत्म होगी।