{"_id":"611a9dc98ebc3e42f874dfaa","slug":"social-distance-is-not-being-followed-at-corona-vaccination-center-faridabad-news-noi59946631","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण केंद्र पर नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण केंद्र पर नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। उप नागरिक अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर सोमवार को कोरोना का टीका लगवाने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में लोगों के बीच सामाजिक दूरी के नियम टूटे। लेकिन, केंद्र पर नियमों को बनाए रखने की कोई व्यवस्था अस्पताल द्वारा नहीं की गई थी। वहीं, केंद्र पर खुद स्वास्थ्यकर्मी भी बगैर मास्क के बैठे दिखे।
उप नागरिक अस्पताल में वैक्सीन को लेकर सही इंतजाम नहीं है। केंद्र पर गिने-चुने लोगों को टीका ही लगाया जा रहा है। सोमवार को टीके को अस्पताल में वहीं स्थिति बनी हुई थी। अस्पताल में 150 लोगों को टोकन बांटा गया। जिससे टीकाकरण केंद्र पर एकदम से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्र पर लोग की भीड़ के बीच सामाजिक दूरी और मास्क के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। लोग एक-दूसरे पर सटकर खड़े रहे। इसी के साथ कई लोग वैक्सीन लगाने के इंतजार में सुबह पांच बजे से केंद्र बैठे रहे। इसके बाद कई लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर कई स्वास्थ्य बगैर मास्क के लोगों को वैक्सीन लगाने में लगे हुए थे।
एसएमओ टीसी गिडवाल का कहना है कि रविवार को लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई गई थी। इस वजह से लोगों की लोगों की अधिक भीड़ रही। उसके बाद भी केंद्र पर लोगों को नियमों को बनाएं रखने की पूरी कोशिश की गई।