फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Soaring heat deepens power crisis, people upset with hours cut at societies

Faridabad News: बढ़ती गर्मी में बिजली संकट गहराया, सोसाइटियों में घंटों कटौती से लोग परेशान

Fri, 24 Apr 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Soaring heat deepens power crisis, people upset with hours cut at societies
शहर के कई रिहायशी इलाकों में प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण जहां लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं लंबी बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

शहर के कई रिहायशी इलाकों में प्रतिदिन 7 से 8 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी सहित एडल डिवाइन कोर्ट, पार्क फ्लोर टू, फ्लोरिडा सोसाइटी, डिस्कवरी पार्क और एसआरएस पर्ल सोसाइटी में रहने वाले लोग लगातार बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को मजबूरी में जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे हर महीने हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर घरों में रहने वाली महिलाओं पर पड़ रहा है। दिन के समय पुरुषों के दफ्तर जाने के बाद महिलाओं को ही भीषण गर्मी में बिजली के बिना खाना बनाना, सफाई करना और बच्चों की देखभाल जैसे काम करने पड़ते हैं। स्थानीय निवासी पूजा ने बताया कि गर्मी और बिजली कटौती के बीच घरेलू काम निपटाना बेहद कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लंबे समय तक बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा छोटे कारोबारियों और घर से काम करने वाले लोगों की आमदनी पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली संकट ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

-

सोसाइटी में बिजली संकट लंबे समय से बना हुआ है। इसके चलते हमें काफी परेशानी होती है। भीषण गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। - अमर शर्मा, रॉयल हेरिटेज सोसाइटी


-

सोसाइटी में बिजली के काफी कट लगते हैं। इसके चलते जनरेटर चलाया जाता है, जिसका हम सभी निवासी 42 रुपये प्रति यूनिट भुगतान करते हैं। -अमित कुमार, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed