फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   So far, nine thousand people have received loans under the Prime Minister's Mudra Scheme.

Faridabad News: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक नौ हजार लोगों को मिला लोन

Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
So far, nine thousand people have received loans under the Prime Minister's Mudra Scheme.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सूक्ष्म, लघु और छोटे व्यवसायों का बड़ा योगदान है। हमारे आसपास दिखने वाले छोटे दुकानदार, कारीगर, ऑटो चालक, सब्जी बेचने वाले, दर्जी, ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाएं और अन्य छोटे व्यापारी देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। इन्हीं लोगों की मदद करने और नए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जा रही है।

इस योजना के तहत जिले के नौ हजार से ज्यादा लोगों को लोन दिया जा चुका है। शिशु श्रेणी में 2496 लाभार्थियों को लगभग 30 करोड़ रुपये, किशोर श्रेणी में 5942 लोगों को करीब 830 करोड़ रुपये और तरुण श्रेणी में 194 लोगों को लगभग 68.66 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। इससे हजारों लोग अपने पैरों पर खड़े हुए हैं और अपने परिवार तथा समाज के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना साल 2015 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को आर्थिक मदद देना है जो बिना बड़ी पूंजी के अपना काम शुरू करना चाहते हैं। इस योजना के तहत सरकार पेशेवर, छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को आसान शर्तों पर बिना गारंटी के लोन उपलब्ध करवाती है। इस योजना में अधिकतम 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस चार श्रेणियों में लोन मिलता है। शिशु श्रेणी में 50 हजार रुपये तक का लोन मिलता है, जो छोटे कारोबार शुरू करने वालों के लिए बहुत उपयोगी है। किशोर श्रेणी में 50 हजार से 5 लाख रुपये तक मिलता है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपने छोटे व्यापार को थोड़ा बड़ा करना चाहते हैं। तरुण श्रेणी में 5 से 10 लाख और तरुण प्लस में 10 से 20 लाख तक का लोन दिया जाता है, जिससे बड़े स्तर पर बिजनेस शुरू किया जा सकता है।


योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी बैंक में जाकर मुद्रा योजना के फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और व्यापार से संबंधित कुछ दस्तावेज जमा करने होते हैं। आवेदन स्वीकार होने पर बैंक जांच करेगा और सब कुछ सही होने पर लोन जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed