{"_id":"6adb9f5b8f3ea926d3080f14","slug":"sns-faridabad-becomes-champion-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83546-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरतेज के 162 रन से एसएनएस फरीदाबाद बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरतेज के 162 रन से एसएनएस फरीदाबाद बना चैंपियन
विज्ञापन
अंडर-19 वाइल्डकैट्स कप के फाइनल में एसएनएस नोएडा को 40 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिव नाडर स्कूल फरीदाबाद के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए अंडर-19 वाइल्डकैट्स कप 2026-27 के फाइनल में एसएनएस फरीदाबाद ने एसएनएस नोएडा को 40 रन से हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएनएस फरीदाबाद ने चार विकेट पर 239 रन बनाए। जवाब में एसएनएस नोएडा की टीम पांच विकेट पर 199 रन ही बना सकी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएनएस फरीदाबाद की ओर से गुरतेज सिंह ने 71 गेंदों में 162 रन बनाए। राघवेंद्र महाजन ने 32 रन बनाए। एसएनएस नोएडा की ओर से मयंक सिंह, अर्जुन जैन और हर्षित भारद्वाज ने एक-एक विकेट लिया।
240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनएस नोएडा की टीम से ह्रीमान कपूर ने 60 गेंदों पर 132 रन बनाए। समर सिंह बिंद्रा ने 23 रन बनाए। टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन ही बना सकी। एसएनएस फरीदाबाद की ओर से प्रीत तंवर ने दो विकेट लिए। 162 रन और एक विकेट लेने वाले गुरतेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।