फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sneha and Shivam won medals in Judo

Faridabad News: जूडो में स्नेहा और शिवम ने जीते पदक

Sat, 04 Oct 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Sneha and Shivam won medals in Judo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कैथल के राजकीय आदर्श कन्या माध्यमिक विद्यालय में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय जूडो खेलों में फरीदाबाद के नाम शनिवार को दो पदक रहे। इनमें बालिका वर्ग के अंडर-19 में 44 किलो ग्राम भारवर्ग में स्नेहा ने कांस्य व बालकों के अंडर-19 में शिवम ने 40 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ियों ने अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। हालांकि, अंतिम चार के मुकाबले में उन्हें आखिरी क्षणों में हार झेलनी पड़ी लेकिन दोनों कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीतने के बाद कहा कि यहां पहुंचे तो स्वर्ण के लिए ही थे लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में थोड़ी चूक के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने कहा किआगामी प्रतियोगिताओं में इनका रंग बदलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंचार्ज उदयवीर हुड्डा ने बताया दो पदक जिले के खिलाड़ी जीत चुके हैं, पर ये आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। कई और खिलाड़ियों का आना अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed