{"_id":"6a512a38644dcd2b9807edea","slug":"smuggler-abandons-car-and-flees-upon-seeing-a-police-blockade-47-cartons-of-liquor-seized-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74557-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाकाबंदी देख कार छोड़कर भागा तस्कर, 47 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाकाबंदी देख कार छोड़कर भागा तस्कर, 47 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
अन्य मामलों में दो तस्कर धरे, पुलिस ने अलग-अलग तीन स्थानों पर की कार्रवाई
संवाद न्युज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन मामलों का खुलासा किया है। एक मामले में तस्कर पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार छोड़कर भाग गया। वहीं दो अन्य मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नौ जुलाई को तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में नौ जुलाई को एएसआई विक्रम की टीम ने सूचना पर कांत एन्क्लेव के कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इस दौरान कार का चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भाग गया। तलाशी में कार से 12 पेटी बीयर, 35 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल 47 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सुभाष और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा सेक्टर-16 ने प्रेम नगर झुग्गी, सेक्टर-17 के पास छापे मारकर रशीद खान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 250 पव्वे देसी शराब और 24 अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहीं, पुलिस चौकी ग्रीन फील्ड की टीम ने महाराजा अग्रसेन वाटिका के पास कार्रवाई करते हुए गांव मेवला महाराजपुर निवासी रिंकू बैसला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 28 पव्वे देसी शराब और 30 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई।