फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smashers defeated Street Defenders by eight wickets.

Faridabad News: स्मैशर्स ने स्ट्रीट डिफेंडर्स को आठ विकेट से हराया

Wed, 09 Sep 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Smashers defeated Street Defenders by eight wickets.
फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में स्मैशर्स क्रिकेट क्लब ने स्ट्रीट डिफेंडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। 15 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई स्ट्रीट डिफेंडर्स ने चार विकेट पर 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमन ने 24 गेंदों पर 54 रन बनाए जबकि समीर ने 32 रनों का योगदान दिया। स्मैशर्स क्लब के लिए विकास ने दो, और दीपक व अंकित ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई स्मैशर्स ने 13.1 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए कनिष्क शर्मा ने 32 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की शानदार पारी खेली जबकि सौरभ 22 रन बनाकर नाबाद रहे। स्ट्रीट डिफेंडर्स की ओर से दानिश खान और फैसल ने एक-एक विकेट लिया। कनिष्क शर्मा को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed